सोनभद्र

संयुक्त बार ने दी आंदोलन की चेतावनी

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर मामला थमने का नाम नही ले रहा। दिन प्रतिदिन विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन द्वारा वृहस्पतिवार को कचहरी परिसर में डॉ राजेन्द्र प्रसाद भवन में घंटो बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने बार के कुछ सदस्यों ने अनिमियता दिखाई है। जिसपर ठोस निर्णय लेने की जरूरत बताई। बैठक के बाद डॉ राजेन्द्र प्रसाद भवन से जुलूस के रूप में अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार नारेबाजी किया। जुलूस लेकर उपनिबन्धन कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, प्रभु सिंह कुशवाहा समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने कहा कि आलाधिकारियों द्वारा कोई ठोस निर्णय नही लिया है। जबतक हमारी मांग पूरी नही होती हमारा प्रर्दशन का रूप बदलते रहेगा। शुक्रवार को उपनिबन्धन कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App