सोनभद्र

सीपेज ड्रेन में डूबकर आठ वर्षीय छात्रा की मौत

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) अमवार चौकी क्षेत्र के कनहर बांध के निचे निर्माणाधीन सीपेज ड्रेन में डूबकर आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। गर्मी के छुट्टी में अपने पड़ोसियों के साथ आठ वर्षीय महिमा पुत्री सुन्दरलाल बकरी चराने को गई थी। कनहर बांध के ठीक नीचे निर्माणाधीन सीपेज ड्रेन (पानी के साथ बहने वाली मिट्टी को नियंत्रित करने की विधि) करीब साढ़े तीन फीट की गहरी खाई में महिमा अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके बाद निकल नही पाई और डूबकर मौत हो गई। महिमा के साथ गए लोगों ने गांव में शोर मचाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सीपेज ड्रेन से महिमा को बाहर निकालते ही मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों को भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने महिमा के शव को लेकर सिंचाई विभाग के फील्ड हॉस्टल में रखकर विरोध जताया। परिजनों ने घंटो तक फील्ड हॉस्टल में शव रख कर मुवावजे की बात करने लगे। सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर शव को लेकर पीएम के लिए भेजा। उक्त घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सिंचाई विभाग के ए0 ई0 रवि श्रीवास्तव व अवर अभियंता नंदलाल यादव ने बताया कि पिछले महीने में सीपेज ड्रेन निर्माण के लिए टेंडर हुई है। सम्बंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माणाधीन बांध एरिया प्रतिबंधित है। अमवार चौकी इंचार्ज मख्खन लाल ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। और विधिक कार्यवाही में जुट गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App