सोनभद्र

पत्रकारिता दिवस पर अजय विक्रम सिंह के बोल हिन्दी पत्रकारिता को निष्पक्षता और जनसरोकार की भावना के साथ कार्य करते रहना होगा

अनपरा/सोनभद्र पत्रकारिता दिवस पर अजय विक्रम सिंह के बोल हिन्दी पत्रकारिता को निष्पक्षता और जनसरोकार की भावना के साथ कार्य करते रहना होगा। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सायं श्रीराम होटल, अनपरा में एक भव्य संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के समर्पित और जागरूक मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा अजय विक्रम सिंह ने हिन्दी पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, बदलते परिदृश्य और डिजिटल युग में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हिन्दी पत्रकारिता को निष्पक्षता, सटीकता और जनसरोकार की भावना के साथ कार्य करते रहना होगा।हिन्दी पत्रकारिता दिवस केवल एक ऐतिहासिक दिन नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि भाषा, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता का मेल लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अनपरा एसएचओ शिव प्रताप वर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौर में हिन्दी पत्रकारिता द्वारा निभाए गए क्रांतिकारी सहयोग को याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नही बल्कि समाज परिवर्तन का सशक्त औजार रही है।इस अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, पत्रकारिता विभाग के शोध छात्र रंजीत कुमार राय ने अपने संबोधन में पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग के बीच के अंतर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “पत्रकार के रूप में वर्तमान समय में एक बड़ी ज़िम्मेदारी है कि अपनी लेखनी से खोई हुई पुरानी साख और विश्वास को पुनः प्राप्त किया जाए।” उन्होंने युवा पत्रकारों से अपील की कि वे अपने दायित्वों को गंभीरता से समझें और सत्य के प्रति प्रतिबद्ध रहे। इस गरिमामय समारोह मे स्थानीय पत्रकारों को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, पत्रकारों, शिक्षाविदों तथा छात्रों की विशेष उपस्थिति रहा।कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष आर पी सिंह ने कहा
हर वर्ष 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है, जो भारतीय पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है। यह दिन उस ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करता है जब 1826 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने कलकता से भारत का पहला हिन्दी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित किया था। इसने हिन्दी पत्रकारिता के युग की शुरुआत की और जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बना।
इसकी भाषा हिन्दी के अलावा ब्रज मैथिली थी, जिससे आम जनता आसानी से पढ़ा करते थे।
आज जब सूचनाओं की बाढ़ है, तब निष्पक्ष, सटीक और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।आइए, इस हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हम सभी स्वतंत्र, निडर और सशक्त पत्रकारिता को समर्थन देने का संकल्प लें और मातृभाषा हिन्दी को गौरवान्वित करें।द्वारा कुशलता पूर्वक संपन्न किया गया। अंत में ऊर्जांचल प्रेस क्लब के आयोजक मंडल की ओर से आभार रंग बहादुर यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन विक्रम सिंह सोढ़ी द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्यरूप से पत्रकार उमेश सिंह ,रोशन शर्मा गजेंद्र गुप्ता ,नौशाद अन्सारी, अशोक गोयल, संतोष सोनी, विजय विश्वकर्मा, संजय सिंह पन्ना,राघवेंद्र सिंह,अरमान खान, वैभव सिंह, पवन यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। अंत में सहभोज कार्यक्रम मे शामिल हुये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App