सोनभद्र

बीएस ए समृद्धि स्पोर्ट एकेडमी गोविंदपुर के क्रिकेटरों का हुनर निखारने का प्रयास

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम परिसर स्थित बीएसए समृद्धि एकाडमी के क्रिकेटर उत्कर्ष,ऋशभ राज, आदित्य गौतम,और कोच सोहेब और निशांत जौहरी, नोएडा स्थित सी एस एफ एकेडमी ने एक माह का प्रशिक्षण ले रहे है जिसने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के कोच निक ब्रूम ,तमिलनाडु के पूर्व रणजी खिलाड़ी श्री धर क्रिकेटरों और कोच को क्रिकेट के बारीकियां सिखा रहे है। एकेडमी से जुड़े देवनाथ सिंह ने बताया कि यह बहुत उत्साह जनक क्षण है सोनभद्र के बनवासी सेवा आश्रम के तीन प्रतिभाशाली बच्चे अपने क्रिकेट कौशल को निखारने के लिए नोएडा में सी एस एफ/ एल एस जी क्रिकेट अकादमी पहुँचे हैं। वे 28 मई से 28 जून, 2025 तक विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में एक महीने तक गहन प्रशिक्षण लेंगे, जिसमें यूके के इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड के कोच निक ब्रूम भी शामिल हैं।

श्रीधर , निक ब्रूम और आशीष बलूजा से मिलने अकादमी गए। सोनभद्र के लड़कों की ऊर्जा, फोकस और आँखों में चमक देखकर बहुत खुशी हुई। हमें उम्मीद है कि यह अनुभव न केवल उनके खेल को बढ़ावा देगा बल्कि उनमें स्थायी आत्मविश्वास और अनुशासन भी पैदा करेगा। मिशन समृद्धि के राज्य समन्वयक पंकज मिश्रा ने बताया कि गोविंदपुर में 30 से ज्यादा लड़के लड़कियों क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे ।जिले में यह अकेला एकेडमी है जहां क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के युवा राज्य और देश के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोनभद्र का नाम रोशन करेंगे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App