सोनभद्र

दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी ब्लाक सभागार में मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सोनभद्र द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांगजन पहुँच कर अपना आवेदन व प्रमाण पत्र हेतु नामांकन किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व जिला प्रोबेशन विभाग से आये कर्मचारी विनय कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, राजेन्द्र, अजय, रोहित ने आवेदकों की जांच कर उचित समय पर योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया। वहीँ ब्लॉक सभागार में सीएचसी दुद्धी द्वारा आयुष्मान कार्ड कैम्प लगाया। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि आशा एएनएम द्वारा 70 वर्ष से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। बुजुर्ग हालात में लाभार्थी शिविर में नही पहुँच पा रहे हैं। फिर भी जागरूक कर समस्याओं के बीच आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App