सोनभद्र

गड्ढे में डूब कर मासूम की मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) गड्ढे में डूब कर मासूम की मौत। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में एक दो साल का मासूम गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। वहीँ एक युवक बिडर गांव में तालाब से भैंस निकालने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव मे पंकज कुमार पुत्र रविचन्द पटेल अपने पत्नी के साथ बांध के किनारे अपना भैंस पानी में से निकालने गया हुआ था। पत्नी बांध के किनारे आवाज देकर निकाल रही थी। वहीँ पंकज पानी मे घुसकर भैंसो को निकालने लगा। उसी बीच गहरे खाई में चले जाने की वजह से पंकज डूब गया। पत्नी के शोर हंगामे के बाद ग्रामीणों ने बांध से बाहर निकाला और आनन फानन में सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
वहीं कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया सायल गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक दो साल का लड़का आकाश पुत्र पवन घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय खेतो के किनारे गहरे खाई वाला गढ्ढा में पानी भरा हुआ था। उसी में पहुँच कर खेलने लगे। उसी बीच गहरे पानी मे जाते ही डूब गया। परिजनों ने बाहर निकाल कर तत्काल निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुँचे। चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को लेकर अपने घर चले गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App