सोनभद्र

शैलजा डायग्नोस्टिक सेंटर का वाराणसी के महापौर ने किया उद्घाटन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज शहर में शैलजा डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन वाराणसी नगर निगम के महापौर अशोक तिवारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
प्रबंधक ने बताया कि इस उद्घाटन के साथ हम केवल एक डायग्नोस्टिक सेंटर नहीं खोल रहे है, हम राबर्ट्सगंज व आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए उत्कृष्टता और समर्पण का हाथ बढ़ा रहे है। स्वास्थ्य सेवा नवाचार और बेहतर सेवा के लिए हमारी प्रतिबद्धता इस डायग्नोस्टिक सेंटर की आधारशिला है।
प्रबंधक के मुताबिक यह जिले का पहला प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर है जिसमें महिला रेडियोलॉजिस्ट द्वारा अल्ट्रासॉउन्ड किया जायेगा। इसके साथ ही एक्सरे व पैथालाजी की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध है।
प्रबंधक ने बताया कि जिले में किसी भी डायग्नोस्टिक सेंटर में महिला रेडियोलॉजिस्ट नहीं है लेकिन अपने डायग्नोस्टिक सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट महिला डॉक्टर भास्वती गाँगुली के द्वारा महिलाओं की जाँच किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एचएसजी व ईईजी की भी जाँच की सुविधा उपलब्ध है। इस जाँच के लिए लोगों को वाराणसी जाना पड़ता था लेकिन अब आपके शहर में यह सुविधा उपलब्ध होगा। प्रबंधक ने बताया कि शहर के तीन किमी क्षेत्र अन्तर्गत अल्ट्रासॉउन्ड की जाँच हेतु गाड़ी से लाने की भी सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन से पूर्व महापौर का हिन्दुआरी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रबंधक सूर्य प्रकाश पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय व प्रभाकर दूबे ने आये हुए अतिथियों का माला, बुके, साल व मोमेंटों देकर स्वागत सम्मान किया। स्वागत में भाजपा नेता रमेश मिश्रा, समाजसेवी इंद्रदेव सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, समाजसेवी पुनीत जैन आदि रहे। प्रबंधक ने बताया कि रविवार के दिन शुगर की जाँच फ्री में होगा। इस दौरान डॉ पीयूष श्रीवास्तव, डॉ जटाशंकर गुप्ता, डॉ प्रशांत शुक्ला, डॉ अमन, डॉ आनंद, डॉ रिशी राज, डॉ शबा खान, डॉ कमला लता, डॉ एम डी असलम, डॉ पवन, नीतीश पाण्डेय, विराट पाठक, सिमरन कौर आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App