सोनभद्र

डीएफओ की छापेमारी में बिच्छी नदी से रेत निकालते पकड़ा गया ट्रैक्टर

— ट्रैक्टर ग्राम प्रधान का बताया गया।

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर रेणुकूट वन प्रभाग में अवैध खनन का मामला सामने आया है। डीएफओ भानेन्द्र सिंह ने सोमवार रात जरहा वन रेंज की बिच्छी नदी पर छापेमारी की। इस दौरान पिंडारी ग्राम पंचायत के प्रधान रामसजीवन भारती का ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़ा गया।

जरहा वन रेंज में पिछले कुछ दिनों से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में बताया गया था कि जनप्रतिनिधि सहित खनन माफिया क्षेत्र की नदियों और पहाड़ों से अवैध खनन कर रहे हैं। वन रेंज कर्मियों को शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।

डीएफओ ने खुद टीम बनाकर छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही दर्जनों ट्रैक्टर मौके से भाग गए। डीएफओ ने ग्राम प्रधान के ट्रैक्टर को भारतीय वन अधिनियम की धारा 41/42 के तहत सीज कर दिया। रात भर कुछ नेताओं ने ट्रैक्टर छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जरहा रेंज अवैध खनन का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। इसमें वन रेंज के कर्मचारी भी शामिल हैं। बाहर से आने वाली टीमें खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ लेती हैं, लेकिन रेंज के कर्मचारी खनन से इनकार करते हैं।

डीएफओ भानेन्द्र सिंह ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की गई है। ऐसी छापेमारी जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App