सोनभद्र

पंचायत में प्रधान की पिटाई मुकदमा दर्ज

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में बीते दिन पूर्व में दो भाइयों के बीच हो रहे बटवारें में ग्राम प्रधान को ही पिटाई कर दिया गया। ग्राम प्रधान मानिकचंद ने बताया कि गांव के वार्ड सदस्य ने दो भाइयों के भूमि बटवारें को लेकर पंचायत में बुलाया था। पंचायत के दौरान मेढ़ को लेकर दोनों भाई आपस मे झगड़ा करने लगे। बीच बचाव में ग्राम प्रधान गए तो डंडा से ग्राम प्रधान का ही पिटाई कर दिया। ग्राम प्रधान ने हॉस्पिटल पहुँच कर अपना उपचार कराया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हाथ फ्रैक्चर होने की पुष्टि किया। ग्राम प्रधान के तहरीर पर बीते 24 मई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि ऐसे गांव में मनबढ़ लोंगो को प्रशासन विधिक रूप से कार्यवाही करे। ताकि भविष्य में दुबारा इस तरह की हरकत कभी किसी के साथ न हो पाए। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App