सोनभद्र

अहिल्याबाई ने अपना जीवन भगवान शिव को किया था समर्पित-रवीन्द्र जायसवाल

सोनभद्र(राकेश/नीरज)-पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयन्ती स्मृति अभियान के अंतर्गत उनके द्वारा किये गये प्रेरणादायी कार्याे के जीवन दर्शन पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन डी आर ड्रीम्स हॉल राबर्ट्सगंज में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि राज्यमंत्री उ0प्र0 सरकार व प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल मौजूद रहे। सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक रामसुन्दर निषाद ने किया।
इस अवसर पर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि न्यायप्रिय प्रशासक, सामाजिक कुरीतियों से जीवन पर्यंत लड़ने वाली नारी सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्रतिक महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर्यंत कार्यों को से अवगत होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनके द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए अनेक अनेक कार्यों को छिपाने का प्रयास पूर्ववर्ती सरकारों ने किया किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के समस्त महान विभूतियां के कार्यों को नमन करती है व आम जनमानस तक उनके किए कार्यों जीवन वृतांत को बताती है। उनके जीवन का कण कण पल पल मानव कल्याण के लिए लगा 300 वर्ष पूर्व उन्होंने कुआ, तालाब, बावड़ी बनवाई नारी सम्मान के लिए अनेक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया न्याय प्रियता की प्रतीक बनी अपने जीवन में 26 वर्षों तक का सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया न्याय के लिए अपने पुत्र को भी मृत्यु दंड दिया देशभर में मंदिरों शिवालियों का निर्माण एवं जीणोद्धार कराया नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया बाल विवाह, विधवा विवाह, सती प्रथा जैसी अनेक कुरूतियो के लिए संघर्ष किया महिला पुरुषार्थ के लिए अपनी सेना में महिलाओं की भर्ती कर राष्ट्र की रक्षा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया वास्तव में अहिल्याबाई होल्कर दूरदर्शी महिला थी जिनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।सम्मेलन को संबोधित करते हुए एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि सनातन समाज के साथ साथ देशहित के लिए अहिल्याबाई होल्कर ने जो कार्य किया है, उसे लंबे समय तक याद किया जायेगा आज की महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। देश समाज महिला शोषित वंचित व सनातन धर्म के विकास पर उनका विशेष ध्यान रहा है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल प्रशासिका और न्यायप्रिय शासक रही अहिल्याबाई ने अपना जीवन भगवान शिव को समर्पित कर दिया था वे शासकिय कार्यो मे अपने हस्ताक्षर की जगह भगवान शिव का नाम लिखती थी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों मे भी कुशल शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया प्रधानमंत्री मोदी ने अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर देश की सरकार चला रहे है। साधारण परिवार से राजघराने तक का सफर तय करने वाली अहिल्याबाई ने अपने राज्य को आदर्श बनाया उन्होने ने धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों मे उल्लेखनिय कार्य किया है जिससे हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और साथ ही आये हुए सभी अतिथियों व पंचायत प्रतिनिधियों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, श्रवण , जीत सिंह खरवार, दीपक पटेल, अजीत रावत, संजीव तिवारी, अरुण पटेल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, प्रसन्न पटेल, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, नार सिंह पटेल, रामनिवास तोमर, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, प्रमिला जायसवाल सहित सभी मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व जिले के सभी पंचायत प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार बीआरसी कोन में ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी सम्पन्न उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान
Download App