सोनभद्र

वट सावित्री पूजा में महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु होने की मंगल कामना की

बरगद के वृक्ष के नीचे प्रातः से ही सुहागन महिलाओं ने अनुष्ठान किया शुरू

दुद्धी,सोनभद्र(मदन मोहन तिवारी) सावित्री व सत्यवान की सत्य कथा पर आधारित बट सावित्री पूजा का प्रचलन सुहागन महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को इस पर्व को महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। प्रातः से ही नगर तथा आस-पास के क्षेत्रों की सुहागन महिलाएं बरगद के वृक्ष के नीचे जुटकर, अपने पति की दीर्घायु होने की मंगल कामनाओं के साथ विविध अनुष्ठान में लीन हो गईं। सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सावित्री ने अपनी पतिव्रता धर्म के कठिन तप से यमराज को प्रभावित कर अपने प्राणप्रिय पति सत्यवान का जीवन वरदान स्वरूप मांग लायी थी। इस सत्य कथा से प्रभावित असंख्य सुहागिन महिलाएं इस पर्व पर अपने पति के प्राणों की रक्षा एवं दीर्घायु होने के लिए करती हैं। सोमवार को नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस एवं जीआईसी खेल मैदान के पास स्थित प्राचीन बरगद वृक्ष के नीचे सैकड़ो महिलाओं ने व्रत रखकर अनुष्ठान किया। इस दौरान पेड़ की परिक्रमा करते हुए कच्चे धागे का सूत लपेटकर, पति के दीर्घायु होने का वर मांगा। वहीं समूह में बैठकर महिलाएं पुरोहित द्वारा सत्यवान व सावित्री कथा का श्रवण किया। इस पर्व में नई-नवेली दुल्हनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो आकर्षण का केन्द्र रहा। नगर के दोनों बट वृक्ष स्थान पर ब्रतधारी महिलाओं के अनुष्ठान,परिक्रमा व हवन- पूजन हेतु साफ सफाई, पानी टैंकर व टेंट सामियाना कुर्सी आदि की व्यवस्था चेयरमैन कमलेश मोहन एवं समाजसेवी पंकज कुमार बुल्लू व संदीप गुप्ता द्वारा की गई थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार
Download App