सोनभद्र

50 लाख हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता)
एसओजी एवं थाना घोरावल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 नफर हेरोईन तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये), 03 अदद मोबाइल फोन व नगद रुपये 2000/- बरामद।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे मुखबिर की सूचना पर एसओजी व थाना घोरावल पुलिस की संयुक्त टीम के अथक प्रयास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 नफर अभियुक्तों 01. पुष्पराज यादव उर्फ श्याम यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष 02. आफताब पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम बहुअरा पुरानी बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को प्लास्टिक की 02 थैलियों में 500 ग्राम हेरोईन (कीमत रुपये लगभग 50 लाख), 03 अदद मोबाइल फोन व 2000/- रुपये नगद के साथ थाना घोरावल क्षेत्र के कर्रीबरांव मोड़ से गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0-101/2025 धारा 8/21/27ए NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों के विरुद्ध टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बतया कि हम दोनों को लखनऊ अकबरी गेट के पास से अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान निवासी बाराबंकी ने हेरोईन दिया। आफताब से पूछने पर बताया कि अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान से हमारा परिचय हमारे भैया बबलू खान उर्फ मोहम्मद उमर पुत्र नूर मोहम्मद जेल हाजिर होने से पहले करवाये थे और बताये थे कि जब तक हम जेल में रहेंगे तब तक श्याम यादव उर्फ पुष्पराज के साथ जाकर अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान से हेरोईन लेकर धंधा करते रहना, वही हेरोईन हम लखनऊ अकबरी गेट के पास से अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान से लेकर अपने ठिकाने रॉबर्ट्सगंज पर जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। पूछने पर यह भी बताया कि हम लोग घर लाकर हेरोईन को छोटे-छोटे पैकटों में भरकर रॉबर्ट्सगंज व रामगढ़ के क्षेत्रों में पीने वाले व फुटकर बेचने वालों को बेचते हैं । पहले यह मोहम्मद उमर उर्फ बबलू करवाते थे जब से वह जेल गए तब से मैं और श्याम यादव उर्फ पुष्पराज से मिलकर करवा रहा हूं, बेचने से जो भी मुनाफा होता है हम लोग आपस में बांट लेते हैं ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1.पुष्पराज यादव उर्फ श्याम यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष।
2.आफताब पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम बहुअरा पुरानी बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष।

फरार आरोपी का विवरण
1.अंकल उर्फ अब्दुल उर्फ मोहम्मद फैजान पुत्र अज्ञात निवासी रौनक बाग बाराबंकी ।
2.बबलू खान उर्फ मोहम्मद उमर पुत्र नूर निवासी बहुअरा पुरानी बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र (जेल में निरुद्ध)।

अभियुक्त पुष्पराज यादव उर्फ श्याम यादव का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-193/2025 धारा 8/21, 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.मु0अ0सं0-52/2024 धारा 401 भादवि, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3.मु0अ0सं0-1039/2024 धारा 8/21, 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
4.मु0अ0सं0-02/2025 धारा 8/21, 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
5.मु0अ0सं0-485/2024 धारा 351(2), 352 बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

बरामदगी का विवरण
1.500 ग्राम हिरोईन (कीमत लगभग 50 लाख रुपये) ।
2.03 अदद मोबाइल फोन ।
3.2000/- रुपये नगद ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
2.निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 सतीश कुमार सिंह, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 सत्यम पाण्डेय, का0 अजीत कुमार, का0 अजीत यादव एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
5.हे0का0 सर्वजीत यादव, हे0का0 चालक राजीव कुमार, का0 योगेश पटेल, का0 नीतेश कुमार सिंह थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार
Download App