सोनभद्र

नगदी के साथ लाखों का जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी (मदनमोहन तिवारी)आईटीआई कालेज के समीप चोरों ने घर मे घुस कर नगदी समेत लाखों की कीमती जेवर चोरी कर फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के ठीक बगल में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी के बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बड़ी चोरी कर पुलिस को खुला चुनौती दे दिया है। जबकि इसके पूर्व में छः महीने पहले आईटीआई कालेज के ठीक पीछे से जंगल की ओर करीब एक किलोमीटर दूर तक के 11 हजार बोल्टेज का तार चोरी कर घटना को अंजाम दिया था।
पीड़ित अर्जुन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अपने कार से हाथीनाला अपने बेटे को रिसीव करने गया हुआ था। मेरा बेटा राजस्थान के जैसलमेर में विद्युत विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत है। करीब पौने नौ बजे हम सभी लोग घर पहुँच गए थे।

सभी लोग खाना खाने के बाद अपने घर मे समय से सोने चले गए। सुबह उठकर देखे तो घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था। घर मे रखे अलमारी से सामान निकाल कर फ़ैलाऐ हुए हालात में देखे तो आलमारी का लॉकर तोड़कर 35 हजार रूपये रखे पैसे व गहने का बैग (पोटली) गायब था। उक्त घटना की जानकारी अपने बेटे को उठाकर बताया। बेटे ने अपने कमरे में रखे आलमारी टूटा हुआ देखा तो भौचक हो गया। दो आलमारी का लॉकर तोड़कर दो सोने की चैन, एक बच्चे की सोने का चैन, गले का हार सेट, कान का झुमका, टप, बिछियां, नौ अंगूठी, पांच सेट पायल सहित अन्य गहनों के साथ 35 हजार रुपये चोरी कर लिया गया। चोरों ने घर के किचन में चोरी किये गए सामान के साथ कुछ देर तक ठहरे रहे। किचन से मीठा व पानी एक स्प्राइट कोल्डड्रिंक लेकर घर के बाहर निकलकर बाउंड्री के किनारे खाया पिया उसके बाद फरार हो गए। परिजनों को चोरी के घटना से सभी को झकझोर कर रख दिया। परिजन चोरी की घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। घटना स्थल पर सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र दूबे, कस्बा चौकी इंचार्ज सुभास यादव, उपनिरीक्षक श्यामजी यादव सहित मय फोर्स चोरी के घटना को बारीकी से निरीक्षण किया। सोनभद्र फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए। सीओ प्रदीप सिंह चन्देल ने कहा कि चोरी की घटना की खुलासा जल्द से जल्द कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। खुलासा नही होने पर कई पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App