सोनभद्र

आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत

(मदन मोहन तिवारी)
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में आकाशीय बिजली ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया. बीते शुक्रवार को दोपहर में तेज गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश के उपरांत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई थी. परिजनों ने आनन -फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भर्ती कराया था. महिला संध्या पटेल 26 वर्ष पत्नी संजय पटेल निवासी बीड़र को स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्साकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था. जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात लगभग 2 बजे महिला ने दम तोड़ दिया. महिला की खबर सुनते ही परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आगे की कार्रवाई में जुट गई. पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले की जांच किया जा रहा है, जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App