सोनभद्र

संगोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे इंद्रेश कुमार ने लोगो से किया संवाद

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के आवास पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भारत के मुस्लिम समाज को अपनी आस्थाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना को भी सुदृढ़ करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार समाज की अवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्था में सकारात्मक भागीदारी आवश्यक है। आगे कहा कि समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना होगा। हमें धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि कर्तव्य के आधार पर एकजुट होना चाहिए।” उन्होंने युवाओं को राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगोष्ठी के अंत में उपस्थित जनों ने डॉ. इंद्रेश कुमार से विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सुनील सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह की संगोष्ठियां समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं और जनचेतना को जागृत करती हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जितेंद्रानंद महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, सुरेंद्र बरनवाल, अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष संजय केसरी, अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी महफूज आरिफ, दिनेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, सत्येंद्र आर्य, तीर्थराज शुक्ला, दिनेश पांडेय, अमित सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, सुशीला देवी, सोनी रावत, शबनम मिश्रा, राजन जायसवाल, राधा रमन पांडेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App