सोनभद्र

झूला झूलते समय गले मे रस्सी फंस जाने से किशोर की मौत

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर के पुनर्वास प्रथम में मंगलवार को घर मे झूला झूलते समय रस्सी गले मे फंस जाने से किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमूल पुत्र उमेश कुमार 13 वर्ष निवासी बीजपुर पुनर्वास प्रथम मंगलवार की दोपहर बाद लगभग रोज घर के पीछे अमरूद के पेड़ में झूला झूलने जाता था आज भी झूला झूलने गया था। माता पिता घर मे ही दुकान में थे कि अचानक पिता उमेश किसी काम से पीछे गए तो लड़के की गर्दन को देख अवाक रह गए।

रोने चिल्लाने लगे तो आस पास तत्काल लेकर एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय में पहुँचे जहाँ पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमूल कक्षा 8वी में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता था और घर का इकलौता लड़का था उससे छोटी एक बहन हैं । घटना की खबर जैसे क्षेत्र में पहुँची सभी लोग स्तभ्ध रह गए । प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली हैं शव को मर्चरी में रखवा दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App