सोनभद्र

लघु सिंचाई विभाग बना बना ठेकेदारों के लिए अच्छा खासा चारागाह ।

सोनभद्र (अरुण पांडेय)

सरकार की मंशा को पहुंचा है गहरा आघात ।

बभनी (सोनभद्र) बभनी विकाश खंड अंतर्गत सूबे की सरकार की चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक लघु सिंचाई विभाग से बन रहे कूप निर्माण योजना इन दिनों ठेकेदारों और सरकारी तंत्रों के लिए अच्छा खासा चारागाह बन कर रह गया है और भ्रष्टाचार की बु इतनी दूर तक जा चुकी है लेकिन इस भ्रष्टाचार की बार बार शिकायत होने के बावजूद भी कोई भी सरकारी तंत्र संज्ञान नहीं ले रहा है इस बात को लेकर ग्रामीणों में अच्छी खासी गहरी नाराजगी व्याप्त है ।
बताते चले कि योगी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक लघु सिंचाई विभाग की योजना से संचालित सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई कूप की आवश्यकता के कारण योजनाएं संचालित हो रही हैं लेकिन कमीशन की भेट चढ़ी लघु सिंचाई विभाग योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई है जिसे लेकर सरकार की छवि धूमिल होती दिख रहीं हैं बताते चले कि बभनी विकाश खंड अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग से बन रहे कुएं निर्माण कार्य में पेटी दर पेटी पर गांवों में ठेकेदारों द्वारा काम को कम और सस्ते दर में बांट दिया जाता है जिससे पेटी पर काम लेने वाले लोग पास के नदियों नालों से लोकल बोल्डर बालू निकाल कर झट पट कार्य करवा दिया जाता है लोगो की बातों पर गौर करें तो संबंधित ठेकेदार पेटी पर काम देकर फोन के द्वारा मैनेज कर निर्माण कार्य को जैसे तैसे पूरा कर सरकारी धन हजम कर जाते है सबसे सोचने वाली बात तो यह है कि इस कार्य की निगरानी और समय समय पर जांच और गुणवत्तापूर्ण कार्य होने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त विभाग के जे ई द्वारा रिपोर्ट दी जाती हैं कि कार्य सही हो रहा हैं या नहीं मानक के अनुसार कार्य हो रहा है कि नहीं । लेकिन सरकारी तंत्र इतना स्वार्थी हो गया है कि उन्हें कार्य से कोई मतलब ही नहीं बस अपना सेटिंग गेटिंग सही हो इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिससे ठेकेदारों के हौसले और बुलंद हो जाते है और काम जैसे तैसे पूरा कर धन की बंदरबांट कर दी जाती है स्थानीय लाभार्थियों का एक स्वर मे कहना है कि जब हम लोग ठेकेदारों से कुएं की गहराई लोकल बोल्डर बालू प्रयोग न करने की बात की जाती है तो उनके द्वारा सीधा जवाब दिया जाता है कि यही मानक है और सरकारी काम में कोई बाधा मत डालो जिससे हम लाभार्थी चुप हो जाते हैं कुछ ठेकेदारों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य न देखकर कमीशन विशेष पर ध्यान दिया जाता है और शिकायत पर अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति कर चले जाते हैं।इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र में ऐसी बहुत शिकायतें ठेकेदारों द्वारा मिल रही हैं और सरकार की मंशा पर पूरी तरह से रायता फैला रहे है इनके कार्य की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और संबंधित स्थानीय मॉनिटरिंग करने वाले विभाग के जे ई पर भी जांच बैठा कर करवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह का भ्रष्टाचार बभनी की जनता के साथ न हो सके स्थानीय ग्रामीण शिवमंगल , राम रूप , श्यामनारायण, दिनेश, राजेंद्र, फूलमती ,देवती, राम वृक्ष, हृदयनारायण श्यामसुंदर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कूप निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और संबंधितों पर करवाई करने की मांग जिलाधिकारी महोदय से की है ।

भुगतान को लेकर मजदूर परेशान

विकास खंड के ग्राम पंचायत छिपिया कोंगा बैना समेत अन्य साइडों पर आधे दर्जन कूपों का भुगतान भी नहीं हुआ है और न ही कार्य पूर्ण हुआ है और नए सिंचाई कूपों का टेंडर भी हो गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App