सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फंदे से लटकता मिला शव।

सोनभद्र (अरुण पांडेय)

पत्नी ने बगैर सास ससुर को बताये ही काट दी फंदा

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चीकूटोला बभनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार कपिल देव 29 पुत्र भगवान दास निवासी चीकूटोला बभनी का मंगलवार की सुबह घर के बरामदे में गर्दन में लगे साड़ी के फंदे से लगा युवक का शव मिला। मृतक के पिता भगवान दास के मुताबिक पति-पत्नी अपने फुफा ससुर के घर शादी विवाह में गये थे। सोमवार के शाम को लगभग छः बजे घर वापस आये।रात में खाना खाने के बाद सोये। पत्नी चंद्रावती ने बताया कि मुझे घर के अंदर बंद कर फांसी लगा ली।जब मैं बाहर निकली तो फांसी पर पति को लटकते देखकर फंदे को काट दिया।पिता ने बताया कि मुझे सुबह छः बजे बताया गया इसके पहले कोई सूचना नहीं दी गई। पत्नी ने बगैर बताये ही फंदा काट दिया। सुबह बेटे की मौत के बाद माता फूलमत और पिता भगवान दास सीना पीटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। ग्राम प्रधान गायत्री देवी तथा प्रधान पति नंदकुमार भी मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल से संपर्क करने पर उन्होंने ने बताया कि मृतक के पिता भगवान दास की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया जा रहा है।मौत के कारणों का जांच किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App