सोनभद्र

अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी, दो सवार गंभीर

(मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव मेंएक अनियंत्रित बोलेरो गहरी खाई में जाकर पलट गई। बोलेरो में सवार चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलवस्था में ग्रामीणों ने सीएचसी दुद्धी पहुँचाया। बताया जाता है कि मंगलवार को अनपरा से दुद्धी अपने ससुराल आ रहे बोलेरो चालक ने मझौली में पहुँचते ही अनियंत्रित हो गया। जिससे गहरी खाई में जाने की वजह से बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो का एयर बैग खुलने से चालक को कम चोट आई है। बोलेरो सवार उमेश 30 पुत्र पन्ने निवासी रेहटा अनपरा, नवीन 21 पुत्र छोटेलाल निवासी जयंत सिंगरौली को सीएचसी उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने उमेश की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App