सोनभद्र

गौ तस्कर और सोनभद्र पुलिस मे हुये मुठभेड़ मे गौ तस्कर को लगा गोली तमंचा कारतूस बरामद

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) गौ तस्कर और सोनभद्र पुलिस मे हुये मुठभेड़ मे गौ तस्कर को लगा गोली तमंचा कारतूस बरामद। रायपुर, थाना घोरावल, थाना पन्नूगंज व थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में घायल 01 नफर गौ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 राशि गोवंश, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर किया बरामद।

सोनभद्र पुलिस को बजरिये मुखबिर के द्वारा सुचना मिला कि एक पिकअप पर लालगंज मिर्जापुर से गोवंश लादकर भगवान यादव व अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू पन्नूगंज और रायपुर होते हुए बिहार जा रहे हैं।

इस सूचना पर थाना रायपुर, थाना घोरावल, थाना पन्नूगंज व थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबन्दी की गई परन्तु जंगली रास्ता व भगौलिक लाभ लेते हुए गोवंश लदी पिकप आँखो से ओझल हो गई। मुखबीरी सूचना के आधार पर सभी पुलिस टीम तलास करने लगी। नगांव, दुल्लहपुर, सरईगढ़, नकटुआ बन्धा की तरफ तलास करते हुए नकटुआ जंगल से सटे तेनुआ जंगल में कुछ दूरी पर झाड़ के आड़ में रास्ते के बगल में कुछ गोवंश दिखाए पड़े जिसे एक व्यक्ति जंगल की तरफ हांक कर ले जाते दिखायी दिया। इस पर जैसे ही हम पुलिस वाले अपने अपने वाहनों से तेजी से उतरकर गोवंश और उसको हांकने वाले व्यक्ति की तरफ बढ़े तो गोवंश हांकने वाला अभियुक्त अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू पुत्र सियाराम प्रजापति निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, मौजूद पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त अनिल प्रजापति उपरोक्त के दाहिने पैर मे गोली लगने से अभियुक्त घायल गिरफ्तार हो गया।

घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बैनी रवाना किया गया। मौके से 04 राशि गोवंश, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 84/2025 धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स ऐक्ट व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू पुत्र सियाराम प्रजापति निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण
04 राशि गोवंश, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. रामस्वरुप वर्मा प्रभारी निरीक्षक घोरावल मय पुलिस टीम।
2. दिनेश प्रकाश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज मय पुलिस टीम।
3. रामदरश राम थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस टीम।
4. कमलनयन दूबे थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया मय पुलिस टीम।
5. राहुल पाण्डेय चौकी प्रभारी सरईगढ थाना रायपुर मय पुलिस टीम।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो किशोर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर म्योरपुर में किसानों की बैठक, जैविक पोषण वाटिका के लिए बीज वितरित सोनभद्र में पाक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुनिया ने हासिल किया पहला स्थान विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली
Download App