सोनभद्र

खोखा बालू साइट पर पुलिया के नीचे मिला जख्मी घायल मजदूर

दुद्धी। खोखा बालू साइट पर हुई मारपीट में जख्मी मजदूर नदी किनारे स्थित पुलिया के नीचे 10 फिट गहरे खाई में मिला। मौके पर पहुँचे परिजनों ने सीएचसी दुद्धी पहुँचाया।सोनभद्र जिले के चर्चित हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा बालू साइट स्थित नदी किनारे एक पुलिया के नीचे दस फिट खाई में एक मजदूर सुदीप चेरो 32 पुत्र स्व0 लुकमन निवासी खोखा गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला। घायल सुदीप के भाई सालिग व अंतु ने बताया कि खोखा बालू साइट पर बालू लदे ट्रक पर लेबल का मजदूरी काम करता था। रोजाना की तरह सोमवार की देर रात मजदूरी करने गया हुआ था। साथ में गए अपने ही पटीदार के लोग रामलाल स्व0 बब्बन, अमरेश पुत्र रामलाल निवासी खोखा ने मेरे भाई से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायलवस्था में नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिया के नीचे फेंक कर फरार हो गए। मंगलवार की तड़के ग्रामीण ने अपने खोए हुए पशु की तलाश में निकला हुआ था। वहीं देखते ही परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने घायल सुदीप चेरो को लेकर अपनी गांव के प्राइवेट वाहन से सीएचसी दुद्धी में पहुँचाया। जहाँ चिकित्सक डॉ शाह आलम अंसारी द्वारा उपचार किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App