सोनभद्र

दुद्धी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा, उमड़ी जनसैलाब

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली। ऑपरेशन सिंदूर द्वारा भारतीय सेना के शौर्य में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोग एवं प्रबुद्धजनों ने भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारे व डीजे पर बजते देशभक्ति की धुन पर हाथों में तिरंगा लिए पूरे नगर का भ्रमण किया। भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड़ के नेतृत्व में निकली यात्रा में शामिल मुख्य अतिथि नंदलाल गुप्ता ने कहा कि हमारे भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी संगठनों को बर्बाद कर दिया। सेना के शौर्य के सम्मान करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। हर भारतीय को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है। इस तिरंगा शोभायात्रा में नगर चेयरमैन कमलेश मोहन, कार्यक्रम के संयोजक मोहन गुप्ता, सहसंयोजक विनोद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेन्द्र अग्रहरि, डॉ मिथिलेश, डॉ के के चौरसिया, बालकृष्ण जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता, लालकेश कुशवाहा, मोहर लाल खरवार, वीरेंद्र चौधरी, रामनारायण शर्मा, राखी जायसवाल, कुसुम गुप्ता, संध्या देवी, मनोज सिंह बब्लू, प्रेमनारायण सिंह मोनू, नीरेंद्र, अमन जायसवाल समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App