सोनभद्र

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नीरज कनौजिया मंत्री सन्तोष सिंह निर्वाचित

शिक्षक संघ का दुद्धी में पहली बार मतदान कर चुनाव हुआ सम्पन्न, पूर्व में लगातार चुने जाते थे निर्विरोध

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी)स्थानीय बीआरसी परिसर स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ दुद्धी के संगठन का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के अलावा सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र विमल व विनोद मिश्रा ने चुनाव को सम्पन्न कराया। मंडल अध्यक्ष रवि भूषण सिंह व महामंत्री धीरेंद्र पति त्रिपाठी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा व संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने के लिए शपथ लिया।
नव निर्वाचित पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नीरज कनौजिया मंत्री संतोष कुमार सिंह कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश बिंद चुने गए। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कदम से कदम मिलाकर शिक्षक हित के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षा परिवार ने फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी। चुनाव का परिणाम कुल 180 मतों में 158 मतों का मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद नीरज कनौजिया 87 शैलेश मोहन 71 मत मिले। मंत्री पद संतोष सिंह 101 देवनारायण 57 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद श्री प्रकाश बिंद 79 मो0 आजम 65 मत मिला। जबकि माधुरी पांडेय उपाध्यक्ष महिला, रीता कनौजिया उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति, रामसूरत सिंह हजरतउल्लाह खान, ज्ञानचंद,
संयुक्त मंत्री महिला आकांक्षा, अनुसूचित जनजाति कामता प्रसाद, रिद्धि नारायण, गीता चौबे, राकेश सोनवाल, रामसूरत व लेखाकार गुलाम जिलानी आय व्यय निरीक्षक मनीष मौर्य उपाध्यक्ष मनोज कुमार व रामजनम सिंह निर्विरोध निर्वाचित चुने गए। इस अवसर पर श्यामबिहारी, निरंजन अग्रहरी, जितेंद्र चौबे, सदानंद मिश्रा, रामरक्षा सहित भारी संख्या में शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App