सोनभद्र

ऊर्जान्चल ट्रॉफी लैदर टी 20 क्रिकेट के उद्घाटन में ककरी और अनपरा बोर्ड विजयी हुई

अनपरा(सोनभद्र)

अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में आयोजित स्व.बाबू लाल वर्मा स्मृति लैदर टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता ऊर्जान्चल ट्रॉफी के उद्घाटन में पहले मुकाबले में ककरी ने रेनुसागर को 7 विकेट से हरा दिया । रेनुसागर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 188 रन बनाई जिसमें सुनील ने 52, कप्तान धीरेंद्र ने 40, सतेंद्र ने 36 रन बनाए, गुड्डू, शैलेंद्र, आनंद ने 2- 2 विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी ककरी टीम ने अंतिम गेंद पर 3 विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया जिसमें कप्तान मनोज साहनी ने नाबाद 35 गेंदों पर 64 रन बनाए,विपेंद्र ने 53, प्रतीक ने 39 रन बनाए, पहले मैच के मैन ऑफ

द मैच ककरी कप्तान मनोज साहनी को दिया गया । दूसरे मुकाबले में अनपरा बोर्ड ने गरबंधा को 98 रनों से हराया, अनपरा बोर्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 166 रन बनाए जिसमें सोनू पनिका ने 42, श्रीकांत ने 41 रन बनाए, जवाब में गरबंधा की टीम 12.3 ओवरों में 68 रनों पर सिमट गई जिसमें राहुल ने नाबाद 22 रन बनाए अनपरा के तरफ से अंजनी ने 3, सुनील ने 2 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच श्रीकांत वर्मा को दिया गया । मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय ने फीता काटकर उद्घाटन किया इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय, अजय उपाध्याय, ललित, सोनू आदि उपस्थित रहे । इस प्रतियोगिता में कुल 4 टीमें आपस मे 3 लीग खेलेंगी टॉप 2 टीम 6 मई को फाइनल खेलेगी ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची
Download App