सोनभद्र

प्रशिक्षण कार्य का हुआ निरीक्षण

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अपर निदेशक राजेन्द्र प्रसाद पूर्व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र में वर्ष 1993-1997 तक प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत रहे है। अपर निदेशक महोदय द्वारा संस्थान में संचालित हो रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण कर प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। जो प्रशिक्षार्थियों के लिए अविश्मरणीय पल रहा। संस्थान के कार्यशाला, लैब एवं टाटा टेक्नोलॉजी लि0 द्वारा संचाालित आधुनिक वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया। एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा किये जा रहे प्रैक्टिकल का निरीक्षण कर प्रशिक्षार्थियों को सम्बंधित प्रैक्टिकल के बारे में सुरक्षात्मक एवं प्रयोगात्मक दिशा-निर्देश दिये। जिससे प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ। अपर निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों से सीधा संवाद कर प्रशिक्षार्थियों से उनके प्रशिक्षण, संस्थान स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। प्रशिक्षार्थियों के प्रातः से सांय संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण को देखते हुए उन्होंने कैन्टीन का प्रबंध करने का निर्देश प्रधानाचार्य को दिया गया। संस्थान के समस्त कर्मचारियों के साथ बैठक की एवं जनपद सोनभद्र के विभिन्न उद्यमों में रोजगार परक प्रशिक्षण का प्रचार-प्रसार करने एवं अप्रेंटिसशिप के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य रवीन्द्र पटेल सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App