सोनभद्र

विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जगद्गुरु शंकराचार्य जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) हाईटेक रोड़ आज 2 मई 2025 को समन्वय परिवार परिसर स्थित समन्वय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जगद्गुरु शंकराचार्य जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी के जीवन उनके द्वारा किए गए महान कार्यों पर स्वामी श्री मनीषानन्द गिरि जी महाराज जी, श्री हीरालाल सिंह जी और श्री राकेश त्रिपाठी जी द्वारा उद्बोधन दिया गया। आज के युवा पीढ़ी को इस महान व्यक्तित्व के जीवन और अल्प समय में उनके द्वारा संपादित किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज में सकारात्मक सोच के साथ एक दूसरे को जागृत और आपस में सहयोग करते हुए समाज के ठोस निर्माण की दिशा में प्रयास करना चाहिए ।आज भारतीय समाज की दृढ़ता और उसके गौरवशाली अस्तित्व के पीछे इन जैसे महापुरुषों की सोच कृति और उनके द्वारा संपादित कृतित्व से ही संभव हो पाया है। परमाराध्य श्री आदि जगतगुरु शंकराचार्य जी एवं प्रातःस्मरणीय परम पूज्य गुरुदेव के पूजन के उपरान्त दैनिक प्रार्थना , बौद्धिक गोष्ठी के पश्चात राष्ट्रगीत गायन से कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरण किया गया।समस्त चित्रावली इसी अवसर की.इस कार्यक्रम मे श्री श्री मति राधारानी प्रधानाचार्य,सीमा मिश्रा,प्रदीप कुमार गुप्ता,सुनील कुमार सिंह,सरोज रानी श्रीवास्तव, सु श्री दीपमाला,स्नेहा कुमारी व समस्त स्टेप व स्कूल के बच्चो उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App