सोनभद्र

बीडीओ दुद्धी ने किया आवास प्लस सर्वे का निरीक्षण

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) खण्ड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे का ग्राम पंचायत दुमहान व जाबर मे सूची मे अंकित लाभार्थियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वे हुए लाभार्थियों के पात्रता/अपात्रता का सत्यापन किया गया। छूटे हुए लाभार्थियों का सर्वे तत्काल मौके पर ही कराया गया। तथा सर्वेयर को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत भ्रमण कर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य लोगों से सम्पर्क कर छूटे पात्र लाभार्थियों का सर्वे पूर्ण करें। पात्र लाभार्थियों का सर्वे तथा ग्राम वासियो से अपील की गई। की सर्वे की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है। उसके अंदर ही सर्वेयर से संपर्क कर सर्वे करा ले, लाभार्थी सेल्फ सर्वे भी कर सकते है। किसी भी समस्या होने पर गांव के सचिव/सर्वेयर व विकास खण्ड मे खण्ड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते है। सर्वेयर को निर्देशित किया गया है कि 30 अप्रैल 2025 तक हर हाल मे सर्वे पूर्ण करें कोई भी पात्र लाभार्थी सर्वे से वंचित नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सुधीर कुमार व अनीश सिंह सचिव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App