सोनभद्र

गोष्ठी एवं वार्षिक समारोह तथा पुरस्कार वितरण का आयोजन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)भाऊ राव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर एक गोष्ठी एवं वार्षिक समारोह तथा पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ रामलोचन पूर्व प्राचार्य एवं डॉ रामजीत यादव पूर्व प्राचार्य कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रामसेवक यादव प्राचार्य ने किया। कालेज में वार्षिकोत्सव के दौरान अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ रामलोचन यादव व डॉ रामजीत यादव ने डॉ भीमराव अंबेडकर पहले भी प्रासंगिक है और आगे भी प्रासंगिक रहेंगे। उनके विचारों को कोई खारिज नही कर सकता। दलितों को जहाँ दरी नही मिलता आज उनको शोफे पर बैठाया जा रहा है। इससे बड़ी प्रासंगिकता कुछ नही हो सकती। उन्होंने अपने कार्यकाल को याद कर छात्रों को कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने को कहा उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर अपने जीवन मे परिवर्तन लाएं है। उन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा बहुत ही चुनौतियों के बीच किया है। उनके विचारों से आज देश भर में राजनीति हो रही है। विशिष्ट अतिथि प्रभु सिंह कुशवाहा सिविल बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव दुद्धी बार अध्यक्ष ने कहा कि अम्बेडकर जी के परिस्तिथियां अलग थी। संविधान को बचाना है तो आप स्वयं दृढ़ता से खड़ा होकर बचायें। संविधान की प्रासंगिकता बहुत है। वक्ता कुलभूषण पाण्डेय, रामपाल जौहरी, कमल कानू ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ मिथिलेश गौतम ने किया। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार, डॉ विवेकानंद, डॉ ब्रजेश यादव, डॉ सचिन कुमार विश्वकर्मा, डॉ अंकिता चन्द्र, डॉ गीता, डॉ मालती, डॉ प्रियंका जायसवाल, डॉ दिनेश चंद्र शर्मा सहित उमेश गुप्ता, नंद बिहारी, सुरेश, संतोष, शहबाज ख़ाँ आदि मौजूद रहे। संस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समापन शनिवार को होना है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App