सोनभद्र

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलुस

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को देर शाम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस श्री संकट मोचन मंदिर से निकल कर अमवार तिराहे से वापस लौटकर महिला थाना, तहसील मोड़, म्योरपुर मोड़ से पूनः वापस श्री संकट मोचन मंदिर परिसर पहुँच कर सभा मे तब्दील हो गया। मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेंद्र अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पहलगाम की आतंकी घटना का विरोध किया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला भारत की आत्मा पर हमला है। जिसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरा देश इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व के साथ खड़ा है। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, रवि जायसवाल, आलोक जायसवाल, संदीप गुप्ता, मनीष, सोनू, विकास मद्देशिया, विनोद जायसवाल, सर्वेश मोहन, निरंजन जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह मोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाल मनोज कुमार सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App