सोनभद्र

बीडीओ दुद्धी ने किया आवास प्लस सर्वे का निरीक्षण

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी खण्ड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे का ग्राम पंचायत दुमहान व जाबर मे सूची मे अंकित लाभार्थियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वे हुए लाभार्थियों के पात्रता अपात्रता का सत्यापन किया गया। छूटे हुए लाभार्थियों का सर्वे तत्काल मौके पर ही कराया गया। तथा सर्वेयर को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत भ्रमण कर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य लोगों से सम्पर्क कर छूटे पात्र लाभार्थियों का सर्वे पूर्ण करें। पात्र लाभार्थियों का सर्वे तथा ग्राम वासियो से अपील की गई। की सर्वे की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है। उसके अंदर ही सर्वेयर से संपर्क कर सर्वे करा ले, लाभार्थी सेल्फ सर्वे भी कर सकते है। किसी भी समस्या होने पर गांव के सचिव/सर्वेयर व विकास खण्ड मे खण्ड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते है। सर्वेयर को निर्देशित किया गया है कि 30 अप्रैल 2025 तक हर हाल मे सर्वे पूर्ण करें कोई भी पात्र लाभार्थी सर्वे से वंचित नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सुधीर कुमार व अनीश सिंह सचिव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App