सोनभद्र

नवरात्रि का पहला दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कलश स्थापना और पूजा-अर्चना का दौर शुरू

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)चैत नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के बाद नौ दिवसीय व्रत अनुष्ठान पूजापाठ एंव दुर्गा सप्तशती मंत्र जाप शुरू हो गए सुबह से श्रद्धालु भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ी।श्रद्धालु भक्त फल फूल प्रसाद नारियल चुनरी चढा कर माता रानी से आशिर्बाद लिए।क्षेत्र के दूधहिया माता मंदिर बेड़ियां हनुमानजी मंदिर एनटीपीसी आवासीय परिसर के रिहन्देश्वर शिव मंदिर सिरसोती शिव मंदिर अजीरेश्वर धाम सेवकाडॉड इंजानी तथा बकरिहवा के दुर्गा माता मंदिरों में भक्तों महिलाओं बच्चों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी।इस दौरान घड़ी घण्टा शंख के मधुर आवाज के बीच माता रानी के जयकारे से पूरा ब्रह्मांड गुंजायमान हो गया।व्रत अनुष्ठान के दौरान अनेक श्रद्धालु भक्त अपने अपने घरों में घट स्थापन कर नौ दिवसीय पूजा पाठ मंत्र जाप शुरू किए वहीं ग्रामीण इलाके में दर्जनों श्रद्धालु भक्तों ने माँगी गयी मनोकामना की पूर्ति होने पर कलश स्थापना एंव जवारी के बीज लगा कर माता रानी की सेवादारी शुरू कर रात्रि में कीर्तन और पँचरा गीत का नौ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए।अजीरेश्वर धाम परिसर में एक माह के लिए चल रहे अखंड हरिकीर्तन में रविवार को डोडहर की कीर्तन मंडली ने हतिकीर्तन में अपने सुरों का जलवा बिखेरा तो समूचा पंडाल झूमने पर विवश हो गया।इस दौरान बघेल इंफ्रा इंस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मुखिया अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने सपरिवार माता दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना कर आरती पूजा पाठ कर सुख संवृद्धि की मंगल कामना कर अखण्ड हरिकीर्तन में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App