सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंदनगर में नवरात्रि की धूम

— रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत घट स्थापना, चंडी पाठ और रामचरित मानस का आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ विधिवत घट स्थापना के साथ हुआ। महाप्रबंधक संजय असाटी और वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती नीलू असाटी ने मां दुर्गा और श्री सीताराम की पूजा-अर्चना की।

श्री असाटी ने नवरात्रि को सकारात्मकता और खुशहाली का त्योहार बताया। श्रीमती नीलू असाटी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा से भक्त आत्मशुद्धि प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि यह त्योहार भक्ति और संयम का संदेश देता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में माता का धरती पर आगमन होता है और वह भक्तों के दुख-संताप को दूर करती हैं।

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल तक मंदिर प्रांगण में चंडी पाठ और रामचरित मानस का पाठ होगा। विद्यार्थियों के लिए धार्मिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

पूजन में मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी और अवनीश पांडे अपनी पत्नियों के साथ यजमान के रूप में उपस्थित रहे। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App