सोनभद्र

चेतवा में लगी आग 15 बीघा प्लांटेशन जल कर खाक सूचना के बावजूद नही पहुचा फायर टेंडर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के टोला चेतवा में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक किसान के प्लांटेशन में आग लग गयी आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते भयंकर रूप पकड़ लिया।पीड़ित किसान ने आग लगी कि सूचना पुलिस स्टेशन बीजपुर सहित फायर टेंडर एनटीपीसी सीआईएसएफ को फोन से दिया लेकिन मौके पर न पुलिस पहुँची और नही फायर की गाड़ी घबराए लोगों ने ग्रामीणों की मदत से किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान के प्लांटेशन में काफी क्षति हो गयी थी। जानकारी के अनुसार राजकुमार सिंह का चेतवा में पैतृक निवास है वहीं पास में उनका 15 बीघा का प्लांटेशन लगा है जिसमे बांस शीशम सागौन यूकेलिप्टस सहित तमाम कीमती प्रजाति के पौधे खड़े थे।

बताया गया कि आग लगी कि घटना कैसे हुई यह किसी ने नही देखा लेकिन जब आग ने विकराल रूप पकड़ लिया तो अफरा तफरी मच गयी किसी ने विभाग को फोन किया तो ग्रामीण पानी लेकर दौड़े अनेक लोगों ने पेड़ों की टहनी काट कर किसी तरह आग को पीट पीट कर बुझा लिया है लेकिन क्षति का आंकलन नहीं किया जा सका है।गनीमत रही कि आग रिहायसी इलाके में नही पहुँची अन्यथा बड़ा नुकशान हो सकता था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App