सोनभद्र

रिहंद में सीआईएसएफ का 56वां स्थापना दिवस

— – 10 मार्च को परेड के साथ होगा समापन, सप्ताह भर चलेंगे कार्यक्रम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की रिहंद इकाई में 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन 3 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च 2025 तक चलेगा।

सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में कई गतिविधियां होंगी। इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन समारोह, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। साथ ही सूचनात्मक बैनरों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 10 मार्च को रिहंद परेड ग्राउंड में स्थापना दिवस परेड के साथ होगा।

इस वर्ष सीआईएसएफ एक विशेष पहल ‘सुरक्षित तट, समृद्ध भारत’ की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत एक अनूठी साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली भारत की मुख्य भूमि तटरेखा पर 6,375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दो साइकिल दल 25 दिनों तक यात्रा करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री 7 मार्च को वर्चुअल माध्यम से इस रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों दल 31 मार्च को तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर एकत्रित होंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार
Download App