सोनभद्र

बडेर में साड़ी का फंदा बनाकर महिला ने किया खुदकुशी

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में एक महिला ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर बडेर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार जिरमनिया देवी पत्नी स्व रामजी निवासी घघरी का शव बुधवार को घर के अंदर बडेर में साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला। लड़का दयाशंकर के मुताबिक मां घर पर अकेली रहती थी।पिता की मौत 10 वर्ष पहले है चुकी है। दयाशंकर बाहर काम करता है। फरवरी में वह घर आया था, मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ गांव में घूमने निकला और रात में घर नहीं लौटा। बुधवार को सुबह जब घर पहुंचा और दरवाजा खोला तो अंदर मां की फंदे से लटक रही थी।वह शोर मचाया और आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्राम प्रधान कृष्णानंद सोनी को सूचना दिया गया। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शशिकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App