सोनभद्र

होली के मद्देनजर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बीजपुर ( रामजियावन गुप्ता)आगामी त्योहार होली के त्यौहार के मद्देनजर बुधवार को बीजपुर थाना प्रांगण में क्षेत्राधिकारी दुद्धि प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में श्री चंदेल ने उपस्थित संभ्रांतजनो को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और कहा कि शोशल मीडिया या अन्य तरह से अफवाह फैलाने वालों को कतई बख्शा नही जाएगा उनके ऊपर शख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने क्षेत्र में जलने वाली होलिकाओ के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली एसओ ने कहा कि त्यौहार के दिन अगर कोई असमाजिक तत्व उत्पात करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी थाना क्षेत्र के 16 गावो में 63 स्थानों पर होलिका दहन होगा और होलिका दहन के दिन डी जे प्रतिबंधित रहेगा लेकिन साउंड सिस्टम मानक के अनुसार बजा सकते हैं इस मौके पर निरीक्षक (क्राइम)आर के सिंह, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता, ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल, रजमिलान बद्रीनाथ,सिरसोती विजय सिंह,सुरेंद्र अग्रहरि,सलीम खान,मो.मुख्तार आलम,नईम अंसारी, सहित काफी संख्या में संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची
Download App