सोनभद्र

राकेश बने दुद्धी बार के सचिव, दिनेश को 15 मतों से किया परास्त

दुद्धी बार चुनाव: अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन के वर्ष 2025-26 के लिए होने वाले संगठनात्मक चुनाव में सचिव पद के दावेदार राकेश कुमार ने दिनेश कुमार को 15 मतों से शिकस्त देकर, प्रतिष्ठापरक इस चुनाव में फतह हासिल कर ली। राकेश की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।
इस बाबत जानकारी देते हुए इल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि कुल 218 सदस्य संख्या वाले इस बार के सचिव पद पर चुनाव में 152 लोगों ने मतदान किया। जिसमें 77 मत राकेश कुमार को और दिनेश कुमार को 62 मत मिले। जबकि 13 मत अवैध घोषित किये गए। इस प्रकार 15 मतों से राकेश कुमार ने दिनेश कुमार को पराजित किया। जबकि शेष पदों में अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन बिहारी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद के लिए दुबेश प्रकाश व रामसागर, उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर दो पद के लिए कृष्णानंद तिवारी व प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश रंजन जौहरी, सहसचिव पुस्तकालय में बैजनाथ यादव, सहसचिव प्रशासन में पीयूष कुमार, सहसचिव प्रकाशन में एमजे अहमद एवं सदस्य गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर छः पदों के लिए शन्नो बानों व मनोज कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस मौके पर इल्डर कमेटी के सदस्य समेत सैकड़ों वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर
Download App