सोनभद्र

रजिस्ट्री का रुपया खाते में जमा कराने के बाद विक्रेता फरार

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को धोखाधड़ी का दिया तहरीर

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को एक जालसाज ने भूमि रजिस्ट्री करने के एवज में सभी विधिक कागजातों पर हस्ताक्षर करने एवं बैंक में तय रकम जमा कराने के बाद अचानक मोबाइल स्विच ऑफ करके फरार हो गया। इससे क्रेता के साथ अधिवक्ता समुदाय में भी हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष अब आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।इस बाबत वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश गुप्ता ने बताया कि नगर में एक भूमि की रजिस्ट्री करने को लेकर क्रेता-विक्रेता के बीच सहमति बनी। भूमि के तय शुदा रकम गुरुवार को आरोपित विक्रेता अजीत कुमार,अमित कुमार पुत्रगण सतीश कुमार निवासी मल्देवा थाना दुद्धी के एक्कीस बैंक के रेनुकूट शाखा में क्रेता सुरेन्द्र प्रसाद ने जमा कर दिया। इसके पूर्व विक्रेता ने भूमि बैनामा के सभी आवश्यक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के बाद जब रजिस्ट्रार के समक्ष सशरीर प्रस्तुत होने के वक्त अचानक मोबाइल स्विच ऑफ करके वह भूमिगत हो गया। इधर देरशाम तक रजिस्ट्री कार्यालय में विक्रेता के न पहुंचने व मोबाइल स्विच ऑफ होने पर क्रेता कोतवाली पुलिस को इस नए तरीके की धोखाधड़ी से अवगत कराते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्त में लेकर कारवाई की गुहार लगाई । तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App