सोनभद्र

प्रयागराज ने रेणुकूट को हराकर खिताब पर किया कब्जा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।स्थानीय खेल मैदान में खेली जा रही 21वीं अंतर राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने हिंडालको रेणुकूट को आठ विकेट से हराकर मैच जीत लिया।इससे पूर्व सेमी फाइनल मुकाबले में जीत के बाद प्रयागराज और रेणुकूट हिंडालको के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।इस दौरान हिंडाल्को की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।हिंडालको रेणुकूट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई।रेणुकूट हिंडालको की ओर से विपुल 30, रंजीत 24 और शक्ति ने 19 रन बनाए, जबकि प्रयागराज की ओर से हैंडसम ने तीन और तैमूर ने दो विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने 12

ओवर में दो विकेट गंवाकर ही मैच जीत लिया।प्रयागराज की ओर से तैमूर ने 39 गेंद में नाबाद 93 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल रहमान ने 35 रन बनाया।रेणुकूट हिंडालको की ओर से जयंत सिंह व शक्ति ने एक-एक विकेट लिए।फाइनल मुकाबले में बेहतर गेंदबाजी और बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने को लेकर तैमूर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।इसके अलावा विजेता टीम को 35 हजार रुपए और उपजेता टीम को 25 हजार रुपए की नगद धनराशि दी गई।समापन के दौरान विजेता टीम को बहुजन समाज पार्टी के दुद्धी विधानसभा प्रभारी संजय सिंह गौड़ धुर्वे व प्रकाश पाली क्लिनिक के डॉक्टर एचपी सिंह ने संयुक्त रूप से शील्ड देकर पुरस्कृत किया।

इसके अलावा उपजेता टीम को ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने शील्ड दिया।फाइनल मैच में कॉमेंटेटर की भूमिका में रितेश जायसवाल और विवेक गौतम रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका में अंकुर अंकुर तिवारी तथा अंपायर के रूप में हकीक और पंकज सिंह ने अपनी भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान दीपक सिंह, हरि सिंह, रामविचार गौतम, संदीप भारती, प्रेमचंद यादव, रंजीत जायसवाल, अजीम खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App