सोनभद्र

ट्रक कार में टक्कर कांग्रेस विधायक सहित आठ घायल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर के अम्बिकापुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर नधिरा मोड़ के समीप रविवार की सुबह ट्रक और कार में जोरदार टक्कर में विधायक सहित पांच लोग घायल हो गए।सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर नधिरा मोड़ के समीप छत्तीसगढ़ के भाटापारा से आ रही विधायक की कार कोयला लादी ट्रक से आमने सामने टकरा गई। जिसमे विधायक की पत्नि व अन्य लोग भी

घायल हो गए। विधानसभा भाटापारा विधायक 55 वर्षीय इन्द्र साव पुत्र के ०आर० साव, 53 वर्षीय पत्नि प्रतीमा साव पत्नी इन्द्र साव ,32 मदुरिमा साव पुत्री राजेंद्र साव ,27 वर्षीय सजूश्रुति साव पुत्री इंद्रा साव ,53 वर्षीय सरस्वती साव पत्नी राजेंद्र साव ,25 वर्षीय स्वाति साव पुत्री इंद्रा साव ,28 वर्षीय तोकेश्वर यादव पुत्र मख्खन लाल यादव निवासी छत्तीसगढ़ भाटापारा छत्तीसगढ़ घायल हो गए।टक्कर में ट्रक चालक तेज नारायण पुत्र राम-लखन गोंड निवासी आरंग पानी म्योरपुर भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सभी घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजवा दिया। विधायक की पत्नि की स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App