सोनभद्र

रामनगीना विंध्य ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदो में 501 कंबल वितरित

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के मझौली गाँव स्थिति रामनगीना कॉलेज ऑफ़ ग्रुप के प्रांगण में शनिवार को रामनगीना विंध्य ट्रस्ट के द्वारा जरूरतमंदो में 501 कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव रहें। मुख्य अतिथि एवं ट्रस्टी आनंद प्रकाश यादव के हाथों गरीबों असहायों में कंबल वितरित की गई।

मुख्य अतिथि तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया जाना पुण्य का काम है। कंबल वितरण ठंड से राहत मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि ठंड में अनावश्यक रूप से बिना गर्म कपड़ो के बाहर न निकलें, बहुत जरूरी होने पर सिर ढककर ही बाहर निकले और शाम सुबह अलाव का भी सहारा लें।

रामनगीना विंध्य जनसेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आनंद प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीणों के बीच हर साल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि गाँव के जरूरतमंदो के आज शनिवार को 501 कंबल वितरण किया गया हैं।

इस मौके पर पूर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता एवं संस्थान के उपेंद्र यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु,शशिकांत यादव, विपिन यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App