सोनभद्र

दुद्धी की टीम पहुचीं अजीरेश्वर धाम जरहा किक्रेट के सेमीफाइनल में

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) जरहा अजीरेश्वर धाम के ग्राउंड में चार दिनों से चल रहे क्रिकेट मैच में बुधवार को दुद्धी की टीम ने यंग ब्वायज बीजपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आज का पहला मैच यंग ब्वायज बीजपुर और बभनी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग ब्वायज की टीम ने निर्धारित 10ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए जिसमे कल्याण दास ने सर्वाधिक 43 और भीम यादव ने 43 रन बनाए। जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी बभनी टीम ने 10 ओवर में 3विकेट खोकर 100 ही बना पाई। दूसरा मैच दुद्धी और एससीसी सिंगरौली के बीच खेला गया जिसमें सिंगरौली की टीम ने 7 विकेट खोकर 89 रन ही बना पाई जिसका पीछा करते हुए दुद्धी ने 9.4ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।क्वार्टर फाइनल में यंग ब्वायज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 42 रन पर सिमट गई जिसको दुद्धी ने मात्र 5ओवर में ही जीत दर्ज कर लिया।

क्वार्टर फाइनल में दुद्धी के हिमांशु को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैच में निर्णायक की भूमिका में रमेश गुप्ता और सूरज दुबे कमेंट्री में धनन्जय शर्मा और मुन्ना सिंह पटेल स्कोरर की भूमिका शिव जायसवाल, आकाश केसरी और आकाश सिंह ने निभाई। कल पहला सेमीफाइनल बीजपुर और जीवन ज्योति वाडफनगर और दूसरा सेमीफाइनल साई बाबा वाडफनगर और दुद्धी के बीच खेला जाएगा फाइनल रविवार को खेला जाएगा।इस मौके कक्कू जायसवाल, सोनू मोदनवाल,अर्जुन केसरी, गौरी शंकर गुप्ता,प्रदीप सिंह,अर्जुन केसरी,अमित जायसवाल, श्याम सुंदर जायसवाल के साथ साथ भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App