सोनभद्र

पूर्व चेयरमैन गोपाल दास जायसवाल के निधन से शोक की लहर

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के प्रथम चेयरमैन गोपाल दास जायसवाल का मंगलवार की शाम अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गयी।
इस बाबत चेयरमैन गोपाल दास जायसवाल के अनुज मनोज जायसवाल ने बताया कि आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो उनका प्राथमिक उपचार के बाद, वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी जाते वक्त राबर्ट्सगंज में उनकी सांसे थम गई। उनके निधन की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर वापस घर लौट आये।
ज्ञातव्य हो कि हर दिल अजीज गोपाल दास लगातार दो बार और उनकी पत्नी मंजू जायसवाल एक बार नगर चेयरमैन रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन*
Download App