सोनभद्र

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र में विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

लवकुश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनी जगमनिया

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। विभागीय आदेशानुसार पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र के विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव मंगलवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के देखरेख में उपस्थित अभिभावकों के मध्य संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से लवकुश को अध्यक्ष और जगमनिया को उपाध्यक्ष चुना गया।
सबसे पहले अभिभावकों ने मिलकर 11 सदस्यों का चयन किया, जिसमें 6 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। चयनित सदस्यों में लवकुश, सरभू, राम सिंह, शिव शंकर, विशुंधरी के साथ महिला अभिभावकों में से जगमनिया, सोनी, गुंजा, बसंती, जिलावटी, अनीता को चयनित किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से लवकुश को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष और जगमनिया देवी को उपाध्यक्ष नामित किया जिसको सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया और हर्ष ध्वनि के साथ ताली बजाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉक्टर बीके सिंह महादेव, पवन कुमार सिंह, शिव शंकर ,उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान जागेश्वर सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष केदार सिंह, सीमा सोनी, गुंजा, कविता, बसंती, शीला, सीता, मनीषा, कुंवर प्रसाद, गुलाब, धर्मदेव, रामबहाल, रोहित और क्षेत्र पंचायत सदस्य बिंदु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ
Download App