सोनभद्र

कम्बल बाबा का कार्यक्रम निरस्त होने से मरीजों में आक्रोश

दुद्धी, सोनभद्र। टाउन क्लब मैदान पर मंगलवार को प्रस्तावित कम्बल बाबा का कार्यक्रम स्थगित होते ही इलाज कराने पहुंचे मरीजों में गहरा रोष देखने को मिला। स्थानीय कस्बा के टीसीडी मैदान पर 16 नवंबर तक हो रही श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान दो दिन 12 व 13 नवंबर को कम्बल वाले बाबा का कार्यक्रम व उपचार शिविर दुद्धी में होना प्रस्तावित था। मंगलवार की दोपहर तक जनपद सहित छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर, अम्बिकापुर व झारखंड राज्य के गढ़वा जिले तक के विकलांग, लकवा, नेत्ररोग सहित विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कई दर्जन दुपहिया-चारपहिया वाहनों से भरे टीसीडी मैदान व भारी भीड़ को देखते आयोजक धीरे धीरे गायब होने लगे। शाम करीब साढ़े तीन बजे के बाद श्रद्धालुओं को सूचना मिलती है कि बाबा का आगमन अब नही होगा। इतना सुनते ही दूर दूर से आये श्रद्धालुओं में मायूसी छा गई। मरीज व उनके परिजन आयोजन समिति को कोसते हुए वापस अपने गंतव्य को लौट गए। आयोजन समिति के अनुसार दो दिनों के लिए कंबल बाबा का आगमन होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से कम्बल बाबा का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश भी देखा गया। बीस दिन पहले से ही बाबा से मिलने के लिए टोकन (नम्बर लगाए) हुए थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App