सोनभद्र

बस के कुचलने से बाइक सवार की मौत दूसरा गंभीर

चोपन, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग के बैरियर इलाके में छठ पूजा त्यौहार के दिन एक दुःखद घटना घटित हो गई। जहां बाइक सवार को अज्ञात निजी बस ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी साधन से इलाज़ के लिए CHC चोपन भेजा गया। जहां से प्राथमिक इलाज़ के बाद घायल व्यक्ति को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। वही घटना घटित करने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो लोग डाला से कुरहुल अपने घर जा रहे थे चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग के बैरियर इलाके में निजी बस की चपेट में आ गए। बस का पिछला चक्का बाइक सवार हरेंद्र तिवारी (45) पुत्र रमाशंकर तिवारी को रौंदते हुए फरार हो गया। जिससे मौके पर ही हरेंद्र तिवारी की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति अनिल पांडेय (35) राम निर्जन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची चोपन पुलिस द्वारा CHC चोपन भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज़ के बाद डॉक्टर मनोज सिंह ने घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर बेहतर इलाज़ के लिए भेज दिया। वही घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों सहित शुभचिंतकों की भारी भीड़ लग गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App