सोनभद्र

सुमित सोनी बने टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष, अंकुर सचिव मनोनीत

38वें टूर्नामेंट के विजेता को 50 व उपविजेता को मिलेगा 25 हजार ईनाम

दुद्धी, सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब की एक बैठक बुधवार को स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर संपन्न हुई। बैठक में मेजबान टीम के कप्तान रजतराज व उपकप्तान अंकुर बच्चन ने सुमित सोनी को अध्यक्ष बनाने की संयुक्त रूप से प्रस्ताव रखी। बैठक में उपस्थित खिलाड़ियों द्वारा करतल ध्वनि से सहमति जताते हुए समर्थन देते हुए सुमित सोनी को टीसीडी का नया अध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित सोनी ने कमेटी का सचिव अंकुर बच्चन को नियुक्त किया। साथ ही 38वें अंतरराज्जीय टूर्नामेंट के लिए विजेता को नगद पचास हजार रुपये व उपविजेता को पच्चीस हजार रुपये का नगद धनराशि दिए जाने की घोषणा की। अंत में अध्यक्ष सुमित सोनी ने सभी का आभार जताया और कहा कि इस बार भी पूरी टीम की सहयोग से बेहतर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक के उपरांत वरिष्ठ खिलाड़ियों सहित मेजबान टीम के सदस्यों ने माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनन्दन किया।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष जबी खान, अम्पायर गांधी खान, रजत राज, अंकुर बच्चन, नागेंद्र, रिज्वानुद्दीन, निशांत मोहन, सृजन अग्रहरि, विकास मद्देशिया,सागर, सनी, निशु सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App