सोनभद्र

छठ महापर्व पर आज डूबते सूर्य को अर्ध देगी महिलाएं

चोपन/सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)

चोपन। छठ महापर्व पर श्रद्धालु महिलाएं डूबते सूर्य को अर्ध देंगी। देश भर में उत्सव का माहौल है और विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ीती है। व्रती महिलाएं पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ छठी मईया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। महिलाएं विशेष पूजा सामग्री के साथ घाटों पर पहुंचेंगी और डूबते सूर्य को जल का अर्ध्य अर्पित करेंगी। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं वहीं आदर्श नगर पंचायत द्वारा घाटों को आकर्षण तरीके से सजाया गया है और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई

है छठ घाट पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है बताते चलें कि छठ पूजा में चार दिनों तक कठिन उपवास और नियमों का पालन किया जाता है। इसे सूर्य देवता और छठी मइया की उपासना का पर्व माना जाता है। महिलाएं सुबह से ही तैयारी में जुटी हैं और शाम को जलाशयों, नदियों और तालाबों के किनारे पहुंचकर इस महापर्व की विधि-विधान से पूजा करेंगी। यह पर्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है, जहां लोग मिल-जुलकर इस उत्सव को मनाते हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App