सोनभद्र

छठ पर्व पर होने वाली महाआरती होती है आकर्षक का केंद्र

विण्ढमगज/सोनभद्र(सुमन गुप्ता )

विण्ढमगज। छठ पूजा के अवसर पर सुर्य मंदिर के सामने होने वाली महा आरती छठ पूजा का सबसे आकर्षक का केंद्र होता है। इसके लिए सुर्य मंदिर के सामने स्टेज बनाया गया है जिस पर बनारस से आरती करने के लिए विद्वान पंडितों का एक टीम आती है। आरती के समय काफी भीड़ होती है। करीब 5000 से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालु इस आरती में भाग लेते हैं। सतत वाहिनी नदी के किनारे आरती के समय विहंगम दृश्य देखते ही बनता है। ढोल -नगाड़े और घंटी के आवाज उसे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। दूर-दूर से लोग इस आरती में शामिल होने के लिए यहां आते हैं। सन क्लब सोसायटी जो इस आरती का आयोजन करता है उनका दावा है कि छठ पूजा के अवसर पर ऐसी आरती पूरे जिले में कहीं नहीं होती

है। विण्ढमगज छठ पुजा का इतिहास काफी पुराना है। 1902 में यहां पर पहली बार छठ हुआ था। उससे पहले यह इलाका घनघोर जंगल था। करीब 45 मिनट तक होने वाली इस महा आरती के लिए अभी से ही तैयारी शुरू हो गई है। आरती के लिए स्टेज बनाने का काम सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता व संयोजक अजय कुमार गुप्ता ने एक टीम बनाई है, जो महा आरती की पूरी तैयारी कर रही है। जिस पर काशी से आए विद्वान पंडित आरती करेंगे।
छठ महापर्व के अवसर पर भिक्षाटन कर के छठ पर्व करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि भिक्षाटन करके छठ पर्व करने पर मनोकामनाएं पूरी होती है। इसलिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष विंढमगंज बाजार में छठ के लिए भिक्षा टन करते हुए दिख रहे हैं। आदिवासी लोग इस अवसर पर अपने परंपरागत बाजे के साथ भिक्षाटन करते हैं। वहीं दूसरी ओर,आमजन भी श्रद्धालु महिला -पुरुष को भिक्षा देने के लिए बाकायदा अपने घर या दुकान के सामने छठ के पर्व की सामग्री लेकर बैठे रहते हैं। कोई फल तो कोई ईख, कोई पूजा सामग्री।लोगों का ऐसा श्रद्धा है कि भिक्षा देने से भी उनका लाभ होता है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती धनौरा के रजत राज जायसवाल यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल युवा अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार वैचारिक उत्पीड़न से जूझा है हमारा समाज- डा भीम सिंह रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान धान कुटाई मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत बभनी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Download App