सोनभद्र

बगैर रजिस्ट्रेशन अधिवक्ता पोशाक में असामाजिक तत्व कर रहे काम: महेंद्र प्रसाद शुक्ला

– जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की उठाई मांग
फोटो: महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट/ पूर्व अध्यक्ष सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। न्यायालय परिसर एवं न्यायालयों में बगैर रजिस्ट्रेशन अधिवक्ता पोशाक में असामाजिक तत्व कार्य कर रहे हैं। जिसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने वृहस्पतिवार को जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि न्यायालय परिसर एवं न्यायालयों में बगैर रजिस्ट्रेशन असामाजिक तत्व अधिवक्ता पोशाक में कार्य करते देखे जा रहे हैं। जो विधि मान्य नहीं है। जिसकी वैधानिक तरीके से पहचान कराकर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाया जाना आवश्यक एवं न्याय संगत है। श्री शुक्ला ने उक्त प्रकरण की वैधानिक जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग उठाई है। शिकायती पत्र की प्रति सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र को भी दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App